TSPSC AMVI Recruitment 2023
तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन (टीएसपीएससी) ने सहायक मोटर वाहन निरीक्षक (TSPSC AMVI Recruitment 2023) के 113 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है | योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं | उम्मीदवारों का चयन सीबीटी तथा मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा | सीबीटी के लिए 23 अप्रैल 2023 की तिथि निर्धारित की गई है |

यहां इस भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता , आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि , आवेदन की अंतिम तिथि , आयु सीमा , चयन प्रक्रिया , आवेदन करने का तरीका आदि संपूर्ण जानकारी दी गई है | आवेदक आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर देख लेवें |
AMVI Recruitment 2023 Overview
Organization Name | Telangana State Public Service Commission (TSPSC) |
Recruitment Name | TSPSC AMVI Recruitment 2023 |
Post Name | Assistant Motor Vehicle Inspector (AMVI) |
Total Post | 113 |
Last Date To Apply | 01 February , 2023 |
Mode Of Apply | Online |
Official Website | www.tspsc.gov.in |
TSPSC AMVI Recruitment 2023 Vacancy Details
यह भर्ती सहायक मोटर वाहन निरीक्षक के 113 पदों पर की जा रही है , जिनका विवरण इस प्रकार है –
• Assitant Motor Vehicle Inspectors MZ-I = 54 पद
• Assitant Motor Vehicle Inspectors MZ-Il = 59 पद
TSPSC AMVI Recruitment 2023 Important Dates
पात्रता मापदंडों पर खरे उतरने वाले योग्य उम्मीदवार 12 जनवरी 2023 से 1 फरवरी 2023 तक टीएसपीएससी एएमवीआई भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इसके लिए परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2023 को किया जाएगा | परीक्षा से 1 सप्ताह पूर्व एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे |
TSPSC AMVI Recruitment 2023 Qualification
मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष |
या
एआईसीटीई , न्यू दिल्ली द्वारा अनुमोदित केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा
या
भारी मोटर वाहन चलाने के लिए अधिकृत वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस |
TSPSC AMVI Recruitment 2023 Age Limit
टीएसपीएससी एएमवीआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 39 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए | आरक्षित वर्गों के लिए सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान है |
TSPSC AMVI Recruitment 2023 Application Fees
- सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए और परीक्षा शुल्क 120 रुपए (कुल 320 रुपए) हैं |
- सरकारी कर्मचारियों के लिए परीक्षा शुल्क 120 रुपए है |
TSPSC AMVI Recruitment 2023 Selection Process
उम्मीदवारों का चयन सीबीटी आधारित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा |
TSPSC AMVI Recruitment 2023 Salary
सहायक मोटर वाहन निरीक्षक को वेतन 45,960 – 1,24,150 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा |
How To Apply For TSPSC AMVI Recruitment 2023
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 01 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर जाएं |
- आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर देख लेवें |
- अब इस भर्ती से संबन्धित Apply Online लिंक को सर्च करके उस पर क्लिक करें |
- अब आवेदन पत्र भरें |
- आवश्यक दस्तावेज़ भी अपलोड कर देवें |
- अंत में शुल्क का भुगतान करके इसकी हार्ड कॉपी अवश्य निकाल देवें |