Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

RPSC 1st Grade Answer Key PDF : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की ऑफिसियल आंसर की जारी

RPSC 1st Grade Answer Key PDF

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (RPSC 1st Grade Answer Key PDF) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के ग्रुप ए,बी,सी व ई  के सामान्य ज्ञान विषय की  मॉडल उत्तर कुंजियां वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।

RPSC 1st Grade Answer Key PDF
RPSC 1st Grade Answer Key PDF

आयोग सचिव श्री एचएल अटल  ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होगी प्रविष्टियां

आपत्तियां  आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। RPSC 1st Grade Answer Key PDF

प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जावेंगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।

आपत्तियां  केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 8 जनवरी से 10 जनवरी  2023 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां  केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी  recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in  पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। RPSC 1st Grade Answer Key PDF

Read More>> MP Forest Guard Recruitment 2023 : फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में 2112 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Official Website – Click Here

Leave a Comment