CM Free Mobile Scheme 2022
राजस्थान सरकार द्वारा CM Free Mobile Scheme 2022 सभी क्षेत्रों में विकास के सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं | ऐसा ही एक सकारात्मक प्रयास डिजिटलीकरण में भी देखने को मिल रहा हैं | गहलोत सरकार ने राजस्थान को डिजिटल बनाने के लिए CM Free Mobile Scheme 2022 शुरू की हैं | इस फ्री मोबाइल योजना 2022 का शुभारंभ राहुल गांधी द्वारा 18 दिसंबर 2022 को किया जाएगा | इस योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को मुफ्त में स्मार्टफोन वितरित किए जायेंगे | यदि आप राजस्थान के मूल निवासी हैं और आपका भी परिवार चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आता हैं तो यह लेख आपके लिए है | यहां आपको राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गई है |

“राहुल गांधी के द्वारा 18 दिसंबर 2022 को राजस्थान के दौसा जिले के सिकंदरा से महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरीत करके CM Free Mobile Scheme 2022 का शुभारंभ किया जाएगा |”
CM Free Mobile Scheme 2022 Latest News
17 दिसम्बर 2022 को राजस्थान में गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होंगे | इस दिन प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर अपने किए गए कार्यों से संबंधित प्रदर्शनियां पेश की जायेगी | साथ ही CM Free Mobile Scheme 2022 की भी शुरुआत की जायेगी | अभी हाल में राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” कर रहे हैं और गहलोत सरकार राहुल गांधी से ही इस योजना की शुरुआत करवाएगी | इस योजना को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही हैं |
प्रारंभ में यह कयास लगाए जा रहे थे की यह योजना नवम्बर 2022 में शुरू हो सकती है पर नवंबर माह समाप्त होने पर यह कन्फर्म हो गया है कि यह योजना 18 दिसंबर 2022 में ही शुरू की जायेगी | बताया जा रहा हैं की राहुल गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के अलावा सूचना जनसंपर्क के Application का भी शुभारंभ सिकंदरा से कर सकते हैं | फिर गांवों में पंचायत स्तर पर मोबाईल फोन वितरण करने के लिए कैंप भी लगाए जायेंगे |
CM Free Mobile Scheme 2022 Full Details : राजस्थान सरकार के द्वारा बजट 2022 – 23 में मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2022 की घोषणा की गई थी | जो 18 दिसंबर से क्रियान्वित होगी | इस योजना में 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुफ्त में स्मार्ट फोन वितरित किए जायेंगे | मोबाइल फोन के साथ 3 साल का मुफ्त रिचार्ज भी दिया जाएगा | इस योजना का लाभ वे ही ले पाएंगे जो चिरंजीवी योजना से भी लाभान्वित हैं |
राहुल गांधी करेंगे Free Mobile Scheme 2022 का शुभारंभ
राहुल गांधी के द्वारा 18 दिसंबर 2022 को राजस्थान के दौसा जिले के सिकंदरा से महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरीत करके Rajasthan Free Mobile Scheme 2022 का शुभारंभ किया जाएगा | गहलोत सरकार से इस योजना के लिए 12 हजार करोड़ का बजट तय किया हैं |
Eligibility For CM Free Mobile Scheme 2022
मुफ्त स्मार्टफोन उन महिलाओं को वितरित किए जायेंगे जो चिरंजीवी योजना से जुड़ी हुई हैं | चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवारों की ऐसी कुल 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरित किए जायेंगे | इससे संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं –
- आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए |
- आवेदक के पास जन आधार कार्ड अवश्य होना चाहिए |
- महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए |
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए |
Rajasthan Free Mobile Scheme 2022 Mobile Phone Features
इस योजना में मिलने वालें स्मार्टफोन में निम्न फीचर्स होंगे – 1.82 GHz Processor Speed , 5.5 Inch Touch Screen Display , Dual Sim Card Option , Internal Storage Of 32 Gb , 3GB Ram , 5 MP front camera and 13 mp real camera , android 11 operating system , 5000 MAH Battery capacity etc.
Check Your Name For Rajasthan Free Mobile Scheme 2022
अगर आप राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 में अपना नाम चेक करना चाहते है तो इस इस प्रकार चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आप इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/
- अब स्मार्टफोन स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए |
- अब जन आधार कार्ड नंबर और पूछी गई प्रविष्ठियों को अंकित करें |
- इस योजना में जो भी महिला पात्र है उसकी पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी |
Important Links
Join Telegram | Click Here |
Home | Click Here |